Pakistani Forum best forum in Pakistan
  Members Login
 
 
  forget your password?
  New User? Click to Register
  Home   |  About AISPA     |   Testimonials   |   Contact Us   |  Earlier Updates   
Latest Testimonials
  HIGHLIGHTS::
Untitled Document
Untitled Document        Wishing all SPEAKASIANS and your family a very bright, colorful and joyful HOLI. Team AISPA
Latest Blogs
View All  
Welcome To All India Speakasia Panelist Association
View All  
Admin Desk
Untitled Document
Ashok Bahirwani's Updates 03-07-2012
Ashok Bahirwani’s Update: 3rd July, 2012.

Good Evening Speakasians,

AISPA रीट आज मुंबई हाई कोर्ट में सुना जाने वाला था.

हमने देखा, कि मामले में लंबित तीन आवेदन, कारण सूची में सूचीबद्ध किये गए थे, और हमें उम्मीद नहीं थी कि रीट आज सुना जाएगा और facebook पर सुबह एक छोटे अद्यतन द्वारा इसकी सूचना दी थीं.

जो आवेदन आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे, वो इस प्रकार थे:

१. APPW/३२२ /२०१२ : यह आपराधिक आवेदन AISPA द्वारा दायर कोर्ट की स्वप्रेरणा अवमानना ​​के लिए, जो मुंबई हाई कोर्ट की १३ जून २०१२ की सुनवाई की झूठी और शरारती रिपोर्टिंग से पीड़ित होकर किया जा रहा था, जो १६ जून २०१२ के टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित हुआ था. यह आवेदन AISPA द्वारा १९ जून २०१२, को दायर किया गया था.

२. APPW/३०० /२०१२ : यह आवेदन EOW द्वारा दायर किया गया था , २१ मार्च २०१२ को माननीय हाई कोर्ट द्वारा जांच पर लगाए गए रोक को रद्द करने के लिए. यह आवेदन EOW के द्वारा ३० मई २०१२ को दायर किया गया था.

३. APPW/११८ /२०१२ : यह आवेदन AISPA द्वारा, AISPA को याचिकाकर्ता के रूप में पुन: स्थापित करने के लिए दायर किया गया था, तुरंत एसोसिएशन के पंजीकरण के बाद. यह आवेदन AISPA द्वारा १४ फ़रवरी २०१२ को दायर किया गया था.

मुख्य रीट, आवेदनों के साथ क्यों सूचीबद्ध नहीं था?

यदि WP/३६११ की मामला स्थिति देखी जाए, तो पता चलता है, कि मामला माननीय न्यायमूर्ति श्री वी. एम. कानडे और माननीय न्यायमूर्ति श्री पी.डी. कोडे के मंडल पीठ के समक्ष, अगली तारीख २८ जून २०१२, के लिए सूचीबद्ध है.

जबकि सभी आवेदन, जो आवेदन मामले अनुभाग के अंतर्गत देखे जा सकते है, उसमे ३६११ के मामले की स्थिति, सही ढंग से, माननीय न्यायमूर्ति श्री अ.म.खानविलकर और माननीय न्यायमूर्ति श्री ए. आर. जोशी के मंडल पीठ के समक्ष ३ जुलाई २०१२ को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध दिखाते है.

यहाँ ध्यान देना महत्वपूर्ण है, १८ जून २०१२ के माननीय मंडल पीठ का आदेश: मंगलवार ३ जुलाई २०१२ को रिट याचिका के साथ आवेदनों सूचीबद्ध

मेरी राय में यह सिर्फ एक गलती थी और हमारा दुर्भाग्य कि हमें इससे १५ दिनों का नुकसान हुआ है. लेकिन किसी को भी इस तरह के प्रक्रियात्मक कमी के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है हालांकि हमें देरी के लिए नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ऐसा सोचना कि इसे सुधारने के लिए किसीने भी कोशिश नहीं की है एक दोषपूर्ण अनुमान है और एक बीमार दिमाग का परिणाम है जिसका मुख्य उद्देश्य पनेलिस्ट्स को भ्रमित करना है.



 
About AISPA
This website is a platform for the Speakasia panelists, and hopes to provide a medium for authenticated news in these troubled times
Terms and Conditions
 
  Twitter
  Facebook
  YouTube
  Mail
  Download
Aispa Song
 
Contact US
AISPA
mumbai mahim (w)
Maharashtra,India
info@aispa.co.in
contact@aispa.co.in
 
Links
Testimonials
Contact US
Advertise with us
 
WebSite Hit Counter
Session Counter
Untitled Document 2954166
� 2012-2013 All Rights Reserved In www.aispa.co.in Designed By : Karnanisoft Technologies